‘शब्दभूमि प्रकाशन’ साहित्य की वह उर्वरा भूमि
है, जहाँ शब्द केवल लिखे नहीं जाते, बल्कि
संवेदना, विचार और समय की चेतना के साथ अंकुरित होते हैं। यह
कोई विशुद्ध व्यावसायिक प्रकाशन गृह नहीं, बल्कि लेखकों का
अपना प्रकाशन मंच है। एक ऐसा सहकारी उपक्रम, जहाँ रचनाकार
अपनी कृतियों को अपने सौजन्य से प्रकाशित करने के लिए प्रेरित और समर्थित होते
हैं। हमारा उद्देश्य व्यावसायिकता नहीं, बल्कि साहित्य का
संवर्धन, संरक्षण और प्रसार है।
शब्दभूमि
प्रकाशन कविता, कहानी, आलोचना,
संस्मरण, शोध और वैचारिक लेखन जैसी विविध
साहित्यिक विधाओं को प्रोत्साहित करता है। हमारा प्रयास है कि नए और स्थापित दोनों
प्रकार के रचनाकारों को एक ऐसा मंच मिले, जहाँ उनकी रचनात्मक
अभिव्यक्ति गरिमा, गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ पाठकों तक
पहुँच सके।
हम
हिंदी के साथ-साथ भारतीय भाषाओं की समृद्ध परंपरा को भी समान महत्व देते हैं और
ऐसी उल्लेखनीय कृतियों के प्रकाशन के प्रति विशेष रूप से उत्साहित हैं,
जो भारतीय साहित्यिक परंपरा को और अधिक समृद्ध बना सकें।
शब्दभूमि
प्रकाशन के पास अनुभवी ग्राफिक डिज़ाइनर, टंकण
और प्रकाशन कार्य में दक्ष टीम है, जो पुस्तक निर्माण की सभी
आवश्यक प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित रूप से पूरा करती है। साथ ही, हम समय-समय पर साहित्यिक गोष्ठियों, विमर्शों और
सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से साहित्यिक संवाद को भी आगे बढ़ाते हैं।
हमारा
विश्वास है कि प्रकाशन केवल पुस्तकों का निर्माण नहीं,
बल्कि विचारों, संवेदनाओं और सामाजिक चेतना का
विस्तार है।
Your cart is empty!