- 05-04-2026 06:00 pm to 05-04-2026 08:00 pm
- आभासीय संगोष्ठी कोलकाता
क्या आधुनिक चिकित्सा ‘इलाज’ करती है या ‘प्रबंधन’?
शब्दभूमि प्रकाशन के तत्वावधान में दिनांक 5 अप्रैल 2026 (विश्व स्वास्थ्य दिवस) को सायं 6 बजे (भारतीय समयानुसार) एक महत्वपूर्ण
ऑनलाइन राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है, जिसका विषय है -
क्या आधुनिक चिकित्सा ‘इलाज’ करती है या ‘प्रबंधन’?
आज के समय में स्वास्थ्य केवल रोगों के उपचार तक सीमित नहीं
रह गया है, बल्कि यह एक
व्यापक विमर्श का विषय बन चुका है जहाँ एक ओर आधुनिक चिकित्सा त्वरित राहत और
तकनीकी उन्नति का प्रतिनिधित्व करती है, वहीं आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा शरीर, मन और प्रकृति के संतुलन पर आधारित समग्र
उपचार की बात करती हैं।
यह संगोष्ठी इसी मूल प्रश्न को केंद्र में रखकर यह समझने का
प्रयास करेगी कि क्या आधुनिक चिकित्सा वास्तव में रोग का समूल नाश करती है, या केवल उसके
लक्षणों का प्रबंधन करती है? और क्या पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियाँ इस संदर्भ में एक
अधिक स्थायी विकल्प प्रस्तुत करती हैं?
इस आभासी संगोष्ठी में देशभर के शोधार्थी, विद्वान एवं चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े
विशेषज्ञ अपने विचार एवं शोध प्रस्तुत करेंगे, जिससे एक सार्थक और संतुलित संवाद की स्थापना हो सके।
📌 कार्यक्रम विवरण
- आयोजक: शब्दभूमि
प्रकाशन
- दिनांक: 5 अप्रैल 2026 (विश्व
स्वास्थ्य दिवस)
- समय: सायं 6 बजे
- माध्यम: Zoom (ऑनलाइन)
📝 पंजीकरण एवं सहभागिता
कृपया इस फॉर्म को सावधानीपूर्वक भरें। पंजीकरण के उपरांत Zoom लिंक कार्यक्रम से 24 घंटे पूर्व आपके ईमेल पर भेज दिया जाएगा।
यदि आप इस संगोष्ठी में अपना शोध आलेख/शोधपत्र प्रस्तुत करना चाहते
हैं, तो निर्धारित
पंजीकरण शुल्क का भुगतान अनिवार्य है।
- पंजीकरण
शुल्क: ₹200/- (केवल दो सौ
रुपये मात्र)
- भुगतान: UPI / QR Code के माध्यम से
🎓 प्रमाणपत्र
- शुल्क भुगतान
करने वाले पंजीकृत शोधपत्र वाचनकर्ताओं को कार्यक्रम की तिथि से 7 दिनों के
भीतर उनके ईमेल पर एक विशेष प्रमाणपत्र भेजा जाएगा।
- प्रमाणपत्र
में शोधपत्र का शीर्षक अंकित रहेगा तथा उसमें कहीं भी “ऑनलाइन” शब्द का
उल्लेख नहीं होगा।
⏱ प्रस्तुति समय
प्रत्येक शोधपत्र वाचनकर्ता को 5 मिनट का समय प्रदान किया जाएगा।
महत्वपूर्ण सूचना
पंजीकरण के उपरांत कृपया निम्न व्हाट्सएप समूह से अवश्य
जुड़ें, क्योंकि संगोष्ठी
से संबंधित सभी महत्वपूर्ण सूचनाएँ यहीं साझा की जाएँगी: https://chat.whatsapp.com/L0jYFfzHyxiGIJeH8qvXJZ?mode=hqctswa
यह संगोष्ठी केवल चिकित्सा पद्धतियों की तुलना नहीं, बल्कि स्वास्थ्य की अवधारणा पर पुनर्विचार का एक प्रयास है जहाँ
उपचार, प्रबंधन और
जीवनशैली के बीच संतुलन को समझा जाएगा।