-
21-06-2026 06:00 pm to 21-06-2026 09:00 pm
-
आभासीय संगोष्ठी कोलकाता
राष्ट्रीय संगोष्ठी : स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग
शब्दभूमि प्रकाशन द्वारा विश्व योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में ‘स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग’ विषय पर एक राष्ट्रीय ऑनलाइन संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष की थीम वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य, सक्रिय जीवनशैली तथा योग की उपयोगिता को केंद्र में रखती है।
वर्तमान समय में बढ़ती आयु के साथ शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक चुनौतियाँ भी बढ़ती हैं। योग, प्राणायाम, ध्यान तथा संतुलित जीवनशैली इन चुनौतियों से निपटने का एक प्रभावी माध्यम सिद्ध हो रहे हैं। इसी संदर्भ में यह संगोष्ठी योग और स्वस्थ वृद्धावस्था के विभिन्न आयामों पर विशेषज्ञों, शोधार्थियों, शिक्षकों, चिकित्सकों तथा योग साधकों के बीच सार्थक संवाद का मंच प्रदान करेगी।
संगोष्ठी में निम्न प्रमुख विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा-
योग और स्वस्थ वृद्धावस्था का वैज्ञानिक दृष्टिकोण
शरीर, मन एवं मस्तिष्क पर योग का प्रभाव
प्राणायाम, ध्यान एवं मानसिक स्वास्थ्य
जीवनशैली संबंधी रोगों की रोकथाम में योग की भूमिका
सक्रिय एवं स्वावलंबी वृद्ध जीवन के लिए योग
आयुर्वेद, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा का समन्वय
प्रतिरक्षा तंत्र एवं उम्र के साथ संतुलन
वरिष्ठ नागरिकों हेतु सुरक्षित योगाभ्यास
परिवार, समाज एवं नीति-निर्माण में योग की भूमिका
डिजिटल युग में योग शिक्षा और वरिष्ठ नागरिक
भारतीय एवं वैश्विक अनुभवों का तुलनात्मक अध्ययन
स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए समग्र योग मॉडल
यह संगोष्ठी साहित्य, स्वास्थ्य और योग के प्रति समर्पित सभी विद्वानों, शिक्षकों, शोधार्थियों, चिकित्सकों, योग प्रशिक्षकों एवं जागरूक नागरिकों के लिए उपयोगी एवं प्रेरणादायी सिद्ध होगी।
नियमित योग, निरोग जीवन - योग अपनाएँ, उम्र को मुस्कान दें।
कार्यक्रम विवरण:
📅 दिनांक: 21 जून 2026 (रविवार)
🕕 समय: सायं 6:00 बजे
💻 माध्यम: Zoom
🏛 आयोजक: शब्दभूमि प्रकाशन
कृपया इस फॉर्म को सावधानीपूर्वक भरें। पंजीकरण के बाद आपको Zoom लिंक कार्यक्रम से 24 घंटे पूर्व आपके ईमेल पर भेज दिया जाएगा।
यदि आप इस आभासी संगोष्ठी में अपना शोध आलेख/शोधपत्र प्रस्तुत करना चाहते हैं, तो निर्धारित पंजीकरण शुल्क का भुगतान अनिवार्य है।
शुल्क भुगतान करने वाले पंजीकृत शोधपत्र वाचनकर्ताओं को कार्यक्रम की तिथि से 7 दिनों के भीतर उनके ईमेल पर एक विशेष प्रमाणपत्र प्रेषित किया जाएगा। प्रमाणपत्र पर शोधपत्र का शीर्षक अंकित रहेगा तथा उसमें कहीं भी 'ऑनलाइन' शब्द का उल्लेख नहीं होगा।
प्रत्येक शोधपत्र वाचनकर्ता को प्रस्तुति हेतु 5 मिनट का समय प्रदान किया जाएगा।
पंजीकरण करने के उपरांत कृपया निम्न व्हाट्सएप समूह से अवश्य जुड़ें, क्योंकि संगोष्ठी से संबंधित सभी महत्वपूर्ण सूचनाएँ यहीं साझा की जाएँगी:
https://chat.whatsapp.com/L0jYFfzHyxiGIJeH8qvXJZ?mode=hqctswa
पंजीकरण शुल्क: ₹200/-
(केवल दो सौ रुपये मात्र)
भुगतान UPI / QR Code के माध्यम से करें।